Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

नगर परिक्रमा में महाराज जी का किया स्वागत

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के प्रेम सद्भावना और सौहार्द पूर्ण ऐतिहासिक झंडा मेला में देश -प्रदेश के कोने-कोने से आयी हुई संगत की आज विदाई हो गई। आज सुबह नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महाकाल सेवा समिति के सदस्यों द्वारा घंटाघर पर महाराज का बड़ी स्वागत माला पहना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और आई हुई संगतों पर पुष्प वर्षा कर सबका ध्यान आकर्षित किया। पुष्प वर्षा व जयकारों से गुंजायमान वातावरण बहुत ही भावविभोर हो गया और संगत गुरु महाराज के भजनों की धुन पर झूमते गाते हुए गंतव्य की ओर रवाना हुए। समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि महाराज ने सहज भाव से समिति का स्वगत स्वीकार किया और सबको आशिर्वाद देकर अपना स्नेह वात्सल्य प्रकट किया। इसके उपरांत समिति ने सहारनपुर चौक पर संगत के लिए बोतल बंद ठंडे पीने के पानी की भी सेवा दी। इस दौरान समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, नितिन अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, आयुष जैन, गौरव जैन, विक्रम चौधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा ने अपनी सेवाएं दी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रदेश के 10 हजार प्रतियोगियों को मिलेगा निःशुल्क कोचिंग योजना का लाभ

pahaadconnection

मातृ मृत्यु दर कम करने में सफल होता उत्तराखण्ड

pahaadconnection

सरकार का फरमान : यात्रा मार्ग की खाद्य दुकानों पर प्रदर्शित करनी होगी आईडी

pahaadconnection

Leave a Comment