Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

दो दिवसीय “छात्र संसद 2025” का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ

Advertisement

देहरादून, 26 मार्च। उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण, भराड़ीसैंण स्थित अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के तत्वावधान में दो दिवसीय “छात्र संसद 2025” का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। छात्र संसद 2025 के अंतर्गत छात्रों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, संस्कृति एवं पारंपरिक कृषि से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की छात्र संसद 2025” जैसे आयोजन हमारे छात्रों में नेतृत्व कौशल, तर्कशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं। उत्तराखंड की कला, संस्कृति और पारंपरिक कृषि विषयों पर छात्रों की गहरी समझ यह दर्शाती है कि वे अपनी जड़ों से जुड़े रहना चाहते हैं, जो एक सकारात्मक संकेत है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सारथी फाउंडेशन समिति ने की बच्चों को स्टेशनरी वितरित

pahaadconnection

संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग प्रदर्शन का नेतृत्व करना भारत की बढ़ती ताकत : सतपाल महाराज

pahaadconnection

शिविर में मजदूरों को दी गई विधिक अधिकारो के बारे में जानकारी

pahaadconnection

Leave a Comment