Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने किया जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह

Advertisement

देहरादून, 21 अक्टूबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में भाजपा जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और जनता तक राज्य सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से पहुँचाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनता के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है, और इन प्रयासों की जानकारी घर-घर तक पहुँचाना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सभी लोग वोकल फॉर लोकल अभियान को जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं तथा स्थानीय उत्पादों के उपयोग के लिए लोगों को प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने सभी पदाधिकारियों से जनता से संवाद बनाए रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के साथ सीधा संवाद ही जनसेवा का सबसे मजबूत माध्यम है, और यही लोकतंत्र की असली शक्ति भी है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डोईवाला शुगरमिल मे गार्ड ने की फायरिंग, अधिकारी घायल

pahaadconnection

सही आहार ही स्वस्थ राष्ट्र की आधारशिला : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

रक्षा मंत्री ने महिला जलयात्रा नौकायन अभियान ‘समुद्र प्रदक्षिणा’ को वर्चुअल रूप से झंडी दिखाई

pahaadconnection

Leave a Comment