Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस ने मारपीट तथा चेक बाउंस सम्बन्धी मामले में फरार दो वारंटियों को किया गिरफ्तार

Advertisement

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ ही न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारंटियों की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने के कड़े निर्देश दिए जाने पर कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा न्यायालय कोटद्वार से जारी वारंट वाद संख्या-1408/2019, धारा-325, 352 आईपीसी एक्ट से संबंधित अभियुक्त नजीबाबाद रोड कोड़िया निवासी अमित पुत्र खुशी राम तथा वाद संख्या-1770/2018, धारा-138 एनआई एक्ट से संबंधित अभियुक्त काशीरामपुर मल्ला निवासी सचिन भाटिया पुत्र किशन लाल भाटिया लम्बे समय से फरार चल रहे थे। उन्हें कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। ‌पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजविक्रम सिंह, मुख्य आरक्षी करण यादव शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न

pahaadconnection

“संवेदना से सशक्तिकरण की ओरः-डीएम सविन बंसल की पहल, संरक्षण गृह की संवासिनियों व बालिकाओं की विशेष एक्सपोजर विजिट‘‘

pahaadconnection

खनन माफियाओं पर चलाया कानून का सख्त हंटर

pahaadconnection

Leave a Comment