Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

देश की खुशहाली के लिये किया विशेष पूजा अनुष्ठान

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में श्री हनुमान जन्मोत्सव पर देश की खुशहाली और उन्नति के लिए विशेष पूजा अनुष्ठान किया गया।
आज कुम्हार मंडी में स्थित ‘शिव पार्वती मंदिर’ में मंदिर समिति द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर कथा व्यास सुभाष जोशी के मुखारविंद से सामुहिक संगीतमय दिव्य और भव्य सुंदरकांड का पाठ किया गया। जिसमें समिति के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और देश की खुशहाली और उन्नति के लिए पवन पुत्र हनुमान जी से प्रार्थना की। सुंदरकांड पाठ के उपरांत भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से निखिल प्रजापति, सुमित, परस, अभिषेक, मयंक, नितिन, मयूर, अंकुर, संजय सिंघल, लाल चंद शर्मा, प्रेम चंद अग्रवाल, बाल किशन शर्मा, संजीव गुप्ता, आयुष जैन, विजय कुमार, रोशन राणा, विनय प्रजापति, अशोक कुमार मदन लाल आयुष उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राष्ट्रपति ने किया स्थापना सप्ताह कार्यक्रम का उद्घाटन

pahaadconnection

कांवड़ियों को डूबने से बचाने के लिये झोंक दी पूर्ण शक्ति

pahaadconnection

दिव्य, भव्य महाकुंभ के लिए उत्तर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : श्रीमती बेबी रानी मौर्य

pahaadconnection

Leave a Comment