Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

जूनियर रेडक्रॉस द्वारा मां के नाम पौधरोपण

Advertisement

फरीदाबाद। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में मां के नाम पौधरोपण अभियान चलाया गया। मां के नाम पौधरोपण अभियान में जूनियर रेडक्रॉस और सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य विद्यार्थियों और अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। हिंदी प्राध्यापक दिलबाग सिंह, प्राध्यापिका मुक्ता, दुर्गेश, प्राध्यापक श्रीपाल, पवन,  धर्मपाल, रविन्द्र, विजयपाल, शमीम जावेद तथा अजय एवं विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड सदस्य सचिन सहित अन्य विद्यार्थियों द्वारा मां के नाम पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पीपल और नीम के पौधे लगाए गए छात्रों कृष्णा, कासिम, अंकित पांडेय, रोशन, विनित ने भी मां के नाम पौधरोपण किया। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि आज के वृक्षारोपण के कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता की, उन्होंने बताया कि पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड का भी प्रबंध किया गया है इस से पौधों को किसी भी प्रकार की हानि से बचा कर सुरक्षित रखा जा सकेगा। जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने के लिए समय समय पर पौधरोपण और पौधों की सुरक्षा करना बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि मानव स्वस्थ रहना चाहता है तो उस पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता का संरक्षण तथा अधिकाधिक पौधे उगाने होंगे अन्यथा वायु प्रदूषण एवम प्रदूषण जनित बीमारियों और महामारी के प्रकोप से बचना असंभव हो जायेगा। प्राचार्य मनचंदा ने सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों विशेषकर दिलबाग सिंह का सुंदर सहयोग के लिए बहुत बहुत आभार और धन्यवाद अर्पित करते हुए कहा कि जिस प्रकार माता निस्वार्थ भावना से अपने बच्चों का लालन पालन करती है उसी प्रकार हम सभी को पौधों को समय समय पर पानी देना, सुरक्षा प्रदान करना और खाद आदि दे कर उन की वृद्धि सुनिश्चित करनी होगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

pahaadconnection

रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा में आयोजित हुई साप्ताहिक पुलिस परेड

pahaadconnection

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment