Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्यदेश-विदेश

गढ़वाल हितैषिणी सभा का प्रतिनिधि मंडल मिला दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से

Advertisement

नई दिल्ली। आज सुबह साढ़े सात गढ़वाल हितैषिणी सभा का एक प्रतिनिधिमंडल सभा अध्यक्ष आदरणीय श्री सूरत सिंह रावत व महासचिव श्री पवन कुमार मैठानी जी के नेतृत्व में दिल्ली की मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी से शालीमार बाग स्थित उनके आवास पर मिला। मुख्यमंत्री जी के साथ हमारी मुलाकात बहुत ही सफल व सार्थक रही। हमने मुख्यमंत्री जी के समक्ष गढ़वाल भवन को अनुदान स्वरूप 12 कम्प्यूटर देने की मांग रखी, जिससे सभा गढवाल भवन में समाज के निर्धन, कमजोर जरूरतमंद बच्चों/युवाओं व विद्यार्थियों को निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देने की व्यवस्था कर सके।
साथ ही हमने मुख्यमंत्री जी से गढ़वाल भवन के बाहर स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली चौक पर पेशावर कांड के हीरो वीर चंद्र सिंह गढ़वाली जी की मूर्ति लगवाने की मांग रखी, साथ ही अभी हाल ही में दिल्ली सरकार द्वारा लिये गये निर्णय दिल्ली सरकार हर राज्य का स्थापना दिवस मनायेगी के लिए मुख्यमंत्री जी को बधाई दी।मुख्यमंत्री ने सभा प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को मानते हुए उन पर अति शीघ्र कार्यवाही करने की बात कही।

Advertisement

प्रतिनिधि मंडल में सभा अध्यक्ष श्री सूरत सिंह रावत जी, उपाध्यक्ष अधिवक्ता श्री शैलेन्द्र सिंह नेगी जी, महासचिव श्री पवन कुमार मैठानी जी, कोषाध्यक्ष श्री धीरेन्द्र सिंह रावत जी, संगठन सचिव श्री नागेन्द्र प्रसाद कंसवाल जी, सांस्कृतिक सचिव श्री वीरेन्द्र सिंह नेगी जी, साहित्यिक सचिव श्री जगत सिंह पवांर जी, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती रेनू उनियाल जी, श्रीमती सीमा गुसांई जी, श्रीमती निर्मल कोटनाला जी, श्री आनंद सिंह रावत जी, श्री गोविन्द राम भट्ट जी, श्री जगत सिंह असवाल जी, सभा सदस्य श्री प्रीतम सिंह गुसांई जी शामिल थे।

Advertisement

मुख्यमंत्री जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात सभा कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय श्री आनंद सिंह रावत जी के विशेषों प्रयासों से हुई । इसके लिए श्री आनंद सिंह रावत जी का बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद।

Advertisement

सुबह साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने वाले सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों का हम बहुत-बहुत आभार व धन्यवाद करते हैं। विशेषकर अपनी मातृ शक्ति का जो कि सुबह साढ़े बजे मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचीं। सामाजिक कार्य व संस्थाएं हमेशा समय मांगती हैं, अपने व्यक्तिगत सब काम छोड़कर जो सदस्य आज सुबह मुख्यमंत्री आवास पहुंचे उन सभी का पुनः बहुत-बहुत धन्यवाद। ये सभा कार्यों के प्रति उनकी संजीदगी व प्रतिबद्धता दर्शाता है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

Microsoft और Google के बार्ड के बाद, मेटा एआई चैटबॉट की दौड़ में शामिल हो रहा है

pahaadconnection

श्री तोमर ने 6 राज्यों के बीमित किसानों को बटन दबाकर भुगतान किए 1260 करोड़ रु.

pahaadconnection

वोडाफोन आइडिया ने चीनी कंपनी जेडटीई को करीब 200 करोड़ रुपये का नेटवर्क गियर ऑर्डर दिया

pahaadconnection

Leave a Comment