Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

हमें अपनी बेटियों में बचपन से लीडरशिप का गुण विकसित करना होगा : कैबिनेट मंत्री

Advertisement

देहरादून। आज हल्द्वानी के दमुवाढूंगा स्थित अंबेडकर पार्क सभागार में मुख्यमंत्री महिला सतत् आजीविका योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं को कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने सिलाई मशीन व ब्यूटीशियन किट वितरित की।
इस अवसर पर कई महिलाओं ने अपनी जिजीविषा और जीवट भरी कहानी सुनाई कि किस तरह उन्होंने संकट के समय में अपने आप को सशक्त बनाकर परिस्थितियों को बदल दिया। निश्चित रूप से यह बहनें पूरे नारी समाज के लिए महिला सशक्तिकरण की आदर्श बनकर उभरी है। आप सभी को बधाई और शुभकामनाएं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने कहा कि हमें अपनी बेटियों को बचपन से ही सशक्त बनाकर उनमें लीडरशिप का गुण विकसित करना होगा, तभी वें समाज में अपना उचित सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर सकेंगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट जी, दर्जा राज्यमंत्री श्री नवीन वर्मा जी, आयोजक संस्था के अध्यक्ष श्री अमित कुमार श्रीवास्तव जी, पार्षद श्रीमती तनुजा जोशी जी, सिटी मजिस्ट्रेट श्री ए.पी वाजपेई, सीडीपीओ श्रीमती शिल्पी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

परिवार न्यायालय संबंधी मामलों पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

pahaadconnection

नोकिया ने भारतीय कारोबार में लगभग चार गुना वृद्धि की

pahaadconnection

कम मतदान वाले बूथों पर अब 75 प्रतिशत से अधिक मतदान का लक्ष्य, स्वीप अभियान तेज

pahaadconnection

Leave a Comment