Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

एनआईए ने ऑल पार्टीज हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के ऑफिस को किया कुर्क

आतंकवाद
Advertisement

राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आतंकवाद के वित्त पोषण से जुड़े एक मामले में श्रीनगर के राजबाग स्थित हुर्रियत कांफ्रेंस के कार्यालय को कुर्क कर दिया। एनआईए ने दिल्ली की एक अदालत के आदेश पर यह कार्रवाई की है। संघीय जांच एजेंसी की एक टीम रविवार सुबह हुर्रियत के दफ्तर पहुंची और परिसर की बाहरी दीवार पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया।

 

नोटिस में कहा गया है, “सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि राजबाग में जिस भवन में ऑल पार्टी हुर्रियत कांफ्रेंस का कार्यालय स्थित है और जिसका स्वामित्व नईम अहमद खान के पास है, जो वर्तमान में मुकदमे का सामना कर रहा है, उसे दिल्ली के पटियाला हाउस स्थित विशेष एनआईए अदालत के 27 जनवरी 2023 के आदेश पर कुर्क किया गया है।”

Advertisement

 

हुर्रियत कांफ्रेंस 26 अलगाववादी संगठनों का एक समूह है। इसका गठन 1993 में किया गया था। सरकार द्वारा अलगाववादी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद अगस्त 2019 से हुर्रियत कांफ्रेंस का राजबाग स्थित कार्यालय बंद है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

यदि आप भी एसिडिटी का सामना कर रहे हो तो यह उपाय आजमाए

pahaadconnection

थाना थल पुलिस ने अवैध खनन में एक डम्पर वाहन किया सीज

pahaadconnection

हल्द्वानी प्रकरण को लेकर भाजपा की आक्रोश रैली

pahaadconnection

Leave a Comment