Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

अकेशिया स्कूल में नन्हें-मुन्हें बच्चों ने धूमधाम से मनाया ‘मदर्स डे’

Advertisement

देहरादून। अकेशिया पब्लिक स्कूल में शनिवार को ‘मदर्स डे’ पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें प्री प्राइमरी के नन्हें मुन्हे छात्रों ने अपनी माताओं की मदद से कुकिंग विधाउट फायर’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके तहत तरह-तरह के व्यंजन बनाये गये जिसका सभी बच्चों व उनकी माताओं और शिक्षिकाओं ने आनंद लिया। इस उपलक्ष्य में प्रत्येक कक्षा से विजेता चुने गये, कक्षा नर्सरी से प्रथम क्रीधा, द्वितीय रीवा व ईशान तृत्तीय रहे, कक्षा एलकेजी से अर्जीत प्रथम, स्तुति द्वितीय व पीहू तृत्तीय स्थान पर रहे, कक्षा यूकेजी से स्वराज प्रथम, वैष्णवी द्वितीय, निकेत तृत्तीय चुने गये, सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

Advertisement

वहीं कक्षा एक व दो के छात्र छात्राओं ने माँ मेरी प्यारी माँ, तू ही तो जनत मेरी, जब सर पर हाथ तेरे, वो माँ तेरी सूरत से अलग जैसे विभिन्न प्रकार के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किये। छात्र -छात्राओं द्वारा गीतों, कविताओं, नृत्य अदि के माध्यम से माँ की ममता, त्याग व दया के बारे में प्रस्तुतियां पेश कर सबका मन मोह लिया।

Advertisement

प्रधानाचार्या पूजा मारिया ने सभी बच्चों को” मदर्स डे” की शुभकामनायें दी तथा बताया कि बच्चों का सुन्दर जीवन बनाने में माँ का बहुत बड़ा हाथ होता है, कार्यक्रम में डायरेक्ट रमनदीप कौर ढिल्लों, उपप्रधानाचार्य ममता रावत व समस्त शिक्षकगण उपस्तिथ थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सिपाही ने देसी तमंचे से किया फायर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

pahaadconnection

टिहरी लोकसभा क्षेत्र देश की सबसे पिछड़ी हुई लोकसभा : जोशी

pahaadconnection

क्या हो रहा उत्तराखंड मे : कोई गोलियां दाग रहा, तो कोई दे रहा गालियां

pahaadconnection

Leave a Comment