Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

सीजफायर के बाद राहत की उड़ान: भारत के 32 हवाई अड्डों पर फिर से शुरू हुई नागरिक उड़ानें, हिंडन से उड़ानें बहाल

Advertisement

नई दिलली।भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के चलते अस्थायी रूप से बंद किए गए देश के 32 नागरिक हवाई अड्डों पर अब उड़ान संचालन बहाल कर दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सोमवार को औपचारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि इन हवाई अड्डों से नागरिक उड़ानों का संचालन तत्काल प्रभाव से दोबारा शुरू कर दिया गया है।

9 से 15 मई तक निलंबित थीं उड़ानें
भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के मद्देनज़र सुरक्षा कारणों से उत्तर और पश्चिम भारत के 32 हवाई अड्डों पर 9 मई से 15 मई तक उड़ानों का संचालन स्थगित कर दिया गया था। प्रमुख एयरपोर्ट जैसे श्रीनगर, अमृतसर, जम्मू और हिंडन सहित कई सैन्य और नागरिक हवाई अड्डे इससे प्रभावित हुए थे।

Advertisement

इन हवाई अड्डों पर शुरू हुईं उड़ानें
AAI के अनुसार, जिन हवाई अड्डों पर उड़ानें फिर से शुरू की गई हैं, उनमें निम्नलिखित शामिल हैं:

Advertisement

उत्तर भारत:
हिंडन (गाजियाबाद), उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, चंडीगढ़, हलवारा, जम्मू, जैसलमेर, कांगड़ा (गग्गल), कुल्लू मनाली (भुंतर), लेह, लुधियाना, पठानकोट, पटियाला, शिमला, श्रीनगर, सरसावा, थोइस, उत्तरलाई।

पश्चिम भारत:
भुज, बीकानेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, केशोद, किशनगढ़, मुंद्रा, नलिया, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर)।

Advertisement

प्रशासनिक प्रतिक्रिया:
एएआई ने बताया कि उड़ानों की बहाली से प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल होने में मदद मिलेगी और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित की जा सकेगी। साथ ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके।

यात्रियों से अपील:
AAI ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अपनी उड़ानों की स्थिति एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित हवाई अड्डे से अवश्य जांच लें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा शासनकाल में अवरूद्ध हुए विकास कार्य

pahaadconnection

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन

pahaadconnection

आयुषशाला ऐक्सपो 2023 के प्रथम संस्करण का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment