Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेश

श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल

Advertisement

देहरादून, 12 मई. भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने शनिवार को सपरिवार, मित्रो एवं समर्थको संग देवभूमि उत्तराखंड के पावन पवित्र श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे, जहां मंदिर समिति एवं तीर्थ पुरोहितों, जिला प्रशासन, आईटीबीपी व पार्टी पदाधिकारीगण और जनप्रतिनिधिगण ने उनकी अगवानी की। उन्होने सभी को भगवान नृसिंह जंयती व बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाए दी। डा. नरेश बंसल ने यहां भगवान बद्री नाथ जी के दर्शन व पूजन अर्चन किया व देश और राज्य की सुख समृद्धि की प्रार्थना की व लोक कल्याण की कामना की। डा. नरेश बंसल ने इस अवसर पर भारत की जीत व भारतीय सेना की सुरक्षा,सफलता व सलामती की कामना की। डा. नरेश बंसल ने प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व मे भारत के सतत विकास व पराक्रम के लिए भगवान बद्री विशाल जी से आशीर्वाद मांगा। डा. नरेश बंसल ने कहा कि यहां पर उन्हें बहुत ही दिव्य अनुभव हुआ है सभी के चेहरे में एक अलग ही प्रसन्नता देखने को मिल रही है जिससे कि वे अभिभूत हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे दोबारा यहां आना चाहेंगे और जिला प्रशासन से यह भी कहा कि आगे भी इसी तरह की व्यवस्थाएं व्यवस्थित रहें। इसके अतिरिक्त डा. नरेश बंसल ने चार धाम व्यवस्थाओं पर जिला प्रशासन की प्रशंसा की और यह भी कहा कि यहां पर पुलिस प्रशासन और मंदिर समिति का एक अच्छा समन्वय देखने को मिला साथ ही उन्होंने इस कार्य में लगे सभी मंदिर समिति के सदस्य,पंडा,पुरोहित,पुलिस फोर्स और प्रशासन के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को बधाई दी और पूरी यात्रा के लिए सभी को निर्देशित किया कि इसी तरह कार्य करते रहें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने की शिव मंदिर में पूजा-अर्चना

pahaadconnection

“संवेदना से सशक्तिकरण की ओरः-डीएम सविन बंसल की पहल, संरक्षण गृह की संवासिनियों व बालिकाओं की विशेष एक्सपोजर विजिट‘‘

pahaadconnection

अश्लील हरकतें करने वाली 08 महिलाओ को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment