Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

25 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब की यात्रा

Advertisement

देहरादून। हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होगी। इस हेतु चमोली जिला प्रशासन और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यात्रा मार्ग से भारतीय सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही गोविंदघाट में वैली ब्रिज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी की मॉनिटरिंग में यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महिला से अभद्रता करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

pahaadconnection

बहुत हुआ नोटिस का खेल, डीएम ने कर दी सीधी कार्यवाही,

pahaadconnection

होली में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं : थल क्षेत्र में उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment