Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

25 मई से शुरू होगी हेमकुंड साहिब की यात्रा

Advertisement

देहरादून। हेमकुंड साहिब की यात्रा आगामी 25 मई से शुरू होगी। इस हेतु चमोली जिला प्रशासन और श्री हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा ट्रस्ट की ओर से की जाने वाली तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। यात्रा मार्ग से भारतीय सेना के जवानों द्वारा बर्फ हटाने का कार्य किया जा रहा है, साथ ही गोविंदघाट में वैली ब्रिज का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी श्री संदीप तिवारी की मॉनिटरिंग में यात्रा मार्ग पर बिजली, पानी, शौचालय और चिकित्सा सुविधा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। गोविंदघाट, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया सांस्कृतिक मेले में प्रतिभाग

pahaadconnection

दुर्घटना में हेलमेट से ही बचेगी जान, विद्यार्थियों को समझाया एम्स के स्पेशलिस्ट ने

pahaadconnection

हंस फाउंडेशन ने पहुंचाई सोमेश्वर महादेव के प्राचीन मन्दिर को क्षति

pahaadconnection

Leave a Comment