Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

विधि-विधान के साथ खुले श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

Advertisement

देहरादून, 25 मई। सिख धर्म की आस्था के प्रमुख केंद्र और पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट आज विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसी के साथ श्री हेमकुंड साहिब की वार्षिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ हो गया है। कपाट खुलने की प्रक्रिया के तहत, शनिवार को गोविन्दघाट गुरुद्वारे से ‘पंच प्यारों’ की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था भारी पुलिस सुरक्षा, बैंड-बाजों की धुन और पवित्र निशान साहिब के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ था। इस जत्थे ने रात्रि विश्राम घांघरिया गुरुद्वारे में किया।

Advertisement

आज प्रातः यह जत्था जयकारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए आगे बढ़ा और प्रातः शुभ मुहूर्त में श्री हेमकुंड साहिब के कपाट आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। सिख आस्था के इस प्रमुख स्थल के साथ ही हिंदुओं की आस्था के प्रतीक लोकपाल मंदिर (लक्ष्मण मंदिर) के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।

Advertisement

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए जनपद चमोली पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग के मुख्य पड़ावों पर विशेष रूप से SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। चमोली पुलिस ने हेमकुंड साहिब और चारधाम यात्रा पर पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का हार्दिक स्वागत करते हुए उनकी सफल, सुखद और सुरक्षित यात्रा के प्रति अपनी तत्परता एवं प्रतिबद्धता दोहराई है। इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा जी द्वारा यात्रा व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए थानाध्यक्ष श्री विनोद रावत और चौकी प्रभारी घांघरिया अमनदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

विश्वविद्यालयों को एक दूसरे की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने की जरूरत

pahaadconnection

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का भौतिक निरीक्षण

pahaadconnection

महापौर के निर्देश पर जल संस्थान ने ग्रामीण क्षेत्रों में शुरु किया गड्ढों का भरान

pahaadconnection

Leave a Comment