Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया

Advertisement

नैनीताल, 26 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जिला मुख्यालय, नैनीताल के मल्लीताल स्थित गुरुद्वारे में पहुंचकर माथा टेका। उन्होंने वीर बाल दिवस के अवसर पर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी और उनके चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों का बलिदान केवल भारत के इतिहास में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व इतिहास में साहस, धर्मनिष्ठा और त्याग का एक अनुपम एवं अनोखा अध्याय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा साहिबजादों की शहादत को सम्मान देने हेतु ‘वीर बाल दिवस’ मनाने की घोषणा, बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि है। यह निर्णय आने वाली पीढ़ियों तक साहिबजादों की वीरता, शौर्य और पराक्रम की गाथाओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म, सत्य और न्याय की रक्षा के लिए अद्भुत साहस का परिचय देते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका यह बलिदान नई पीढ़ी को साहस, शौर्य और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता है तथा हमें अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित बने रहने की शक्ति प्रदान करता है। इस अवसर पर विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या, दायित्वधारी डॉ. अनिल कपूर डब्बू, श्री नवीन वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप बिष्ट, गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार जोगिंदर सिंह आनंद, सचिव श्री अमरप्रीत सिंह नोनू, श्री संदीप सिंह, श्री गुरप्रीत सिंह, श्री जीत सिंह आनंद, श्री जगजीत सिंह, श्री गगनदीप सिंह, श्री जसमीत सिंह, श्री सतनाम सिंह, श्री हरनमन सिंह, श्री अजीत सिंह, जिलाधिकारी श्री ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. व अन्य प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस कमेटी ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

सीएम धामी : नई दिल्ली में उत्तराखंड आवास 2023 तक तैयार हो जाएगा

pahaadconnection

केदारनाथ धाम में खराब हुआ श्रद्धालु का स्वास्थ्य, होमगाड्स हेल्प डेस्क ने की मदद

pahaadconnection

Leave a Comment