Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से दून पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Advertisement

देहरादून। आज यातायात पुलिस तथा मसूरी पुलिस टीम द्वारा युवा वर्ग को यातायात, साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने हेतु सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज, लंडोर, मसूरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। जनजागरूकता अभियान के दौरान छात्राओ को यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही यातायात संकेत तथा यातायात नियमों का पालन करने के बारे में बतया गया, इस दौरान छात्रों को जागरूक करने हेतु यातायात के पम्पलेट भी वितरित किये गए। इस दौरान सभी छात्राओं को नित नये तरीकों से साइबर ठगों द्वारा की जा रही ठगी से बचाव हेतु उनसे बचने के उपायों के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए छात्रों को किसी भी दशा में अपनी गोपनीय जानकारी किसी अन्जान व्यक्ति से साथ साझा नहीं करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्राओ को नशें के दुष्प्रभावों के सम्बंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान सभी को महिलाओ से होने वाले अपराधों के सम्बंध में विस्तृत जानकारियां देते हुए उन्हें महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर आकस्मिक स्थिति में तत्काल 112 डॉयल करने एंव नजदीकी थाने में बिना डरे रिपोर्ट करने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम के निर्देश पर शराब के ठेकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

pahaadconnection

पीके अग्रवाल पत्नी सहित कांग्रेस पार्टी से निष्कासित

pahaadconnection

कथित अतिक्रमणों को हटाने के फैसले से बेघर हो जाएंगे एक हजार से अधिक परिवार

pahaadconnection

Leave a Comment