Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

एक ही परिवार के 07 सदस्यों ने की आत्महत्या

Advertisement

देहरादून। देहरादून जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने जानकारी देते हुये बताया की हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 07 सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना दून पुलिस को प्राप्त हुई तथा उक्त परिवार का देहरादून से संबंधित होना ज्ञात हुआ। उक्त परिवार के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज मित्तल का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था, जिनका मूल रूप से चंडीगढ़ क्षेत्र का होना प्रकाश में आया है। वर्तमान में उक्त परिवार देहरादून में निवास नहीं कर रहा था। घटनास्थल से जो वाहन मृतक के पास मिला है, वह मालदेवता देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत है, जिनके संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनकी मृतक प्रवीण मित्तल से एनजीओ के काम के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। मृतक पूर्व में चाइल्ड लाइफ केअर मिशन नाम से एनजीओ चलाता था। इसी दौरान मित्रता के चलते गंभीर नेगी ने उक्त वाहन अपने नाम पर फाइनेंस करवाया था, जिसे वर्तमान में मृतक चलाता था। वर्तमान में मृतक का परिवार सहित चंडीगढ़ में निवास करना प्रकाश में आया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीआईजी ने किया वाइल्ड लाइफ प्रदर्शनी का उद्घाटन

pahaadconnection

परिषद को अपने वित्तीय आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ना होगा : राज्यपाल

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

Leave a Comment