Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने किया चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन

Advertisement

देहरादून, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण को समर्पित मोदी सरकार के 11 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय देहरादून पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन कर आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर संगठन के माध्यम से होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्रेस वार्ता में दी। इस अवसर पर मीडिया कर्मियों को विगत 11 वर्षों के दौरान केंद्र सरकार द्वारा जनकल्याण, प्रशासनिक पारदर्शिता, सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तीकरण तथा राष्ट्र निर्माण के विविध आयामों में किए गए ऐतिहासिक कार्यों की आदरणीय मुख्यमंत्री जी ने विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में पिछले 11 साल विकास, विश्वास और सकारात्मक बदलाव को समर्पित रहे हैं। इन 11 सालों का कालखंड सक्षम, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की मूलभावना के साथ जनमानस की आशाओं और आकाक्षाओं को धरातल पर उतारने का कार्य हुआ है। इन 11 वर्षों में भारत ने न केवल आर्थिक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, बल्कि सांस्कृतिक पुनर्जागरण और राष्ट्रीय स्वाभिमान को भी पुनर्स्थापित किया है। यह कालखंड Politics of Performance की उस कार्य संस्कृति को लेकर आया है जिसमें केवल वादे नहीं, परिणाम हैं। आज मोदी सरकार का अर्थ Reform, Perform और Transform है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अगर आप भी सर्दियों में ज्यादा अंडे खाते हैं तो इसके नुकसान के बारे में भी जाने

pahaadconnection

आईएसबीटी पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने के लिये एसपी ट्रेफिक एआरटीओ की जिम्मेदारी तय

pahaadconnection

केंद्र सरकार ने एक हफ्ते में ही अतिरिक्त कोटा जून 2025 तक बढ़ाया

pahaadconnection

Leave a Comment