Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने की यूसीसी पंजीकरण की समीक्षा बैठक,

Advertisement

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को यूसीसी के तहत पात्र लोगों के पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण कार्य में तेजी लाने और युद्धस्तर पर काम करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, अधिशासी अधिकारियों और विकास अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि वे यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति यूसीसी पंजीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया को गति देने के लिए अधिकारियों को डोर-टू-डोर अभियान चलाने और शेष पात्र लाभार्थियों का शीघ्र पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी भटगांई ने कहा कि पंजीकरण के साथ-साथ लोगों को यूसीसी के प्रति जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को ग्राम पंचायतों, शहरी निकायों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि नागरिक यूसीसी के प्रावधानों और उनके लिए इसके महत्व को समझ सकें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे सक्रिय रूप से उन व्यक्तियों की पहचान करें जो यूसीसी के दायरे में आते हैं और उनका पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें। बैठक में अपर जिलाधिकारी एन.एस.नबियाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा वार

pahaadconnection

अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए गंभीरता से कार्य करने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

pahaadconnection

तेजी के साथ खुलने वाला सेंसेक्स 142 अंक की गिरावट के साथ बंद

pahaadconnection

Leave a Comment