Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस पार्टी के नेता सीपी सिंह प्रदेश सन्वयक नियुक्त

Advertisement

देहरादून 10 जून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी से जोड़ने तथा इन वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से पार्टी के वरिष्ठ नेता सीपी सिंह को प्रदेश सन्वयक नियुक्त किया है। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि सीपी सिंह कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, संगठनात्मक रूचि व लम्बे अनुभव को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने उन्हें अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी संगठन से जोड़ने एवं इन वर्गों से बेहतर समन्वय एवं संवाद हेतु प्रदेश समन्वयक नियुक्त करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सीपी सिंह से अपेक्षा की है कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए श्रीमती सोनिया गांधी, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी व श्री राहुल गांधी जी की भावना तथा कांग्रेस की गौरवशाली परम्पराओं के अनुरूप अनुसूचित जाति वर्ग, अनुसूचित जनजाति वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगों में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने में सहयोग करेंगे तथा अपने कार्यक्रमों की जानकारी से समय-समय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवगत कराते रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाकुंभ प्रयागराज की घटना के संबंध में जारी किये हेल्पलाइन नंबर

pahaadconnection

कांग्रेस ने महिला विरोधी मानसिकता के चलते उत्तराखंड में एक भी महिला को नहीं दिया टिकट : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

दिल्ली सरकार धूल नियंत्रण मानदंडों के लिए विशेष अभियान शुरू करेगी: मंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment