Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सुबह खोला गया रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग

Advertisement

देहरादून। रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। सोनप्रयाग शटल पुल के पास और मुनकटिया के पास स्लाइडिंग जोन क्षेत्र में लगातार मलबा व पत्थर गिरने से मार्ग यात्रियों की आवाजाही के लिए पूरी तरह से बाधित हो गया। पहाड़ी से लगातार गिर रहे मलबा-पत्थर के कारण केदारनाथ यात्रा प्रभावित हो रही है। सुरक्षा कारणों से केदारनाथ यात्रियों को सोनप्रयाग व गौरीकुंड में रोक दिया गया और मलबा साफ होने पर यात्रियों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी गई। मार्ग को खोलने व बंद करने की प्रक्रिया को नियंत्रित किया जा रहा है। संबंधित कार्यदायी संस्था, प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस द्वारा अतिरिक्त सतर्कता के साथ यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सुबह से बंद था, जिसे नौ बजे खोल दिया गया है। अभी यात्रियों को पैदल भेजा जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनसमर्थन ने भाजपा को बैचैन कर दिया : मोहन काला

pahaadconnection

कलम सिंह बिष्ट ने फिर बनाया एक नया रिकॉर्ड जीता गोल्ड मैडल

pahaadconnection

राजभवन में हर्षाेल्लास से मनाई गई होली

pahaadconnection

Leave a Comment