Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया कंट्रोल रूम व पंचस्थानि कार्यालय का औचक निरीक्षण

Advertisement

चमोली। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने मंगलवार को विकास भवन स्थित पंचायत चुनाव नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) एवं पंचस्थानि कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम प्रभारी को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए तथा कंट्रोल रूम में प्राप्त हर कॉल का विधिवत पंजिका में अंकन किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं है और सभी शिकायतों का त्वरित समाधान कर संबंधित अधिकारियों को सूचित किया जाए।
इसके उपरांत उन्होंने पंचस्थानि कार्यालय का निरीक्षण कर मतदान दलों को भेजी जाने वाली लेखन सामग्री के बस्तों की चेकलिस्ट के अनुसार जांच की। उन्होंने सभी विकासखंडों को आवश्यक सामग्री पूर्ण रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रेम प्रकाश व नोडल अधिकारी आशीष शर्मा उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी

pahaadconnection

6 दशक तक जनता के साथ अन्याय करने वाले कर रहे न्याय यात्रा का ढोंग : चौहान

pahaadconnection

अगले तीन से चार वर्षों में 200 हवाई अड्डों, वाटरड्रोम एवं हेलीपोर्ट के निर्माण का लक्ष्य: श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

pahaadconnection

Leave a Comment