Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभारी बनाये जाने पर दी बधाई

Advertisement

देहरादून । अखिल भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शुजा गांधी को उत्तराखण्ड प्रदेश सोशल मीडिया का प्रभारी बनाये जाने पर उत्तराखण्ड कांग्रेस के नेताओं ने शुजा गांधी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी , अखिल भारतीय कांग्रेस सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर एवं पंजाब प्रभारी अमरजीत सिंह ने शुजा गांधी को सोशल मीडिया विभाग का उत्तराखण्ड प्रदेश का प्रभारी बनाये जाने पर बधाई देते हुए कहा कि शुजा गांधी को सोशल मीडिया विभाग में कार्य करने का लंबा अनुभव है तथा उनके अनुभवों का निश्चित रूप से उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग को लाभ मिलेगा तथा सोशल मीडिया विभाग जनता के अंतिम छोर तक बैठे कार्यकर्ता एवं आम आदमी से अपनी पहुंच बनाने में कामयाब होगा। श्री शुजा गांधी को प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसौनी, राजेश चमोली, शीशपाल सिंह बिष्ट, मोहन काला, विशाल मौर्य, अनुराग मित्तल आदि ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

युवती की गला काटकर हत्या करने वाले हत्यारोपी का शव बरामद

pahaadconnection

अगर आप गंजेपन की समस्या से परेशान हैं तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

pahaadconnection

पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “हरियाली तीज महोत्सव”

pahaadconnection

Leave a Comment