Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

फोटोग्राफर ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 10 जुलाई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन देहरादून में फोटोग्राफर श्री भूमेश भारती ने शिष्टाचार मुलाकात कर अपनी नवीनतम कॉफी टेबल बुक ‘एरियल विस्टास ऑफ उत्तराखण्ड’ भेंट की। इस संकलन में श्री भारती द्वारा हवाई यात्रा के दौरान लिए गए उत्तराखण्ड के प्रमुख स्थलों के एरियल फोटोग्राफ्स को प्रस्तुत किया गया है, जो राज्य की प्राकृतिक सुन्दरता और भौगोलिक विविधता को अत्यंत आकर्षक रूप में दर्शाते हैं। राज्यपाल ने कॉफी टेबल बुक का अवलोकन करते हुए श्री भारती के समर्पण एवं तकनीकी दक्षता की सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री भारती द्वारा खींचे गए ये छायाचित्र उत्तराखण्ड की आत्मा को छूने वाले हैं। यह पुस्तक न केवल हमारे प्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य का परिचायक है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत और पर्यावरणीय समृद्धि का जीवंत उदाहरण भी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

“सिल्क्यारा विजय अभियान” आपदा प्रबंधन में भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि : भूपेंद्र यादव

pahaadconnection

16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

प्रकृति का संरक्षण भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा दायित्व : राज्यपाल

pahaadconnection

Leave a Comment