Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअन्यउत्तराखंड

महानिदेशक ने किया जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सर्वप्रथम महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून के द्वितीय तल पर स्थित मैडिट्रिना हॉस्पिटल प्रा.लि. कार्डियक केयर यूनिट का निरीक्षण करते हुए केन्द्र प्रभारी, मैडिट्रिना हॉस्पिटल को रोगी के प्रतीक्षालय में उपलब्ध फर्नीचर (रिसेप्शन डैस्क, सोफा, कुर्सी इत्यादि) जीर्ण-सीर्ण अवस्था में पाये जाने पर तत्काल फर्नीचर को ठीक कराये जाने के निर्देश दिये गये।
महानिदेशक द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में ओपीडी, हृदय रोगी आपरेशन व अन्य केस कम होने पर रोष व्यक्त करते हुए केन्द्र प्रभारी को कार्डियक रोगी की संख्या में वृद्धि किये जाने निर्देश दिये गये। महानिदेशक द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में मानव संसाधन की कमी को दूर किये जाने के निर्देश दिये गये।
महानिदेशक द्वारा कार्डियक केयर यूनिट में कार्यरत कार्डियक थोरेसिक सर्जन के दो दिवस पूर्व त्याग पत्र प्रस्तुत किये जाने पर केन्द्र प्रभारी, मैडिट्रिना हॉस्पिटल को तत्काल उक्त चिकित्सकों को तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये इसके अतिरिक्त नियमित एनेस्थेटिस्ट की तैनाती के भी निर्देश दिये गये। दूर-दराज के क्षेत्रो में शिविर लगाकर व्यापक प्रचार-प्रसार किये जाने के निर्देश दिये गये।24×7 कार्डियोलॉजिस्ट को तैनात किये जाने के निर्देश दिये गये। महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून में निर्माणाधीन रक्त कोष केन्द्र के भवन का निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को तत्काल निर्माण कार्य को पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये। महानिदेशक द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून के वाह्य रोगी प्रतिक्षालय में रोगियो व उनके तीमारदारो हेतु थ्री-सीटर बढाये जाने के निर्देश दिये गये व चिकित्सालय में भर्ती रोगी व उनके तीमारदारो से भी वार्ता की गयी जिस पर मरीज की तीमारदारो द्वारा चिकित्सालय की समस्त व्यवस्थाओं पर सन्तोष प्रकट किया गया।आपातकालीन अनुभाग में सभी अधिकारी व कर्मचारी नियमित वेश-भूषा में उपस्थित पाये गये व आपातकालीन कक्ष में ब्लीचिंग घोल नियमानुसार उपलब्ध रहने के निर्देश दिये गये तथा चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था, बायोमेडिकल वेस्ट व अन्य सुविधाये सही पाये जाने व आईपीडी / ओपीडी / शैय्याओं की संख्या में वृद्धि होने पर प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून की सराहना की गयी। महानिदेशक द्वारा प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून को निर्देश दिये गये कि वे अधीनस्थ समस्त आकस्मिक चिकित्सा अधिकारियो को निर्देश पारित करे कि वे चिकित्सालय में उपचार हेतु आने वाले कार्डियक रोगियो को मेडिट्रिना हॉस्पिटल में बिना विलम्ब किये हुए नियमानुसार संदर्भित करे।महानिदेशक द्वारा मल्टी स्टोरी पार्किंग का भी निरीक्षण करते हुए सन्तोष व्यक्त किया गया तथा प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून द्वारा महानिदेशक को मल्टी स्टोरी पार्किंग को अधिक वाहनो की पार्किंग हेतु बढाये जाने के लिये प्रयास किये जा रहे है।महानिदेशक द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला चिकित्सालय देहरादून में कार्यरत समस्त चिकित्सा अधिकारियो, नर्सिंग अधिकारियों व अन्य कार्मिको को रोगियो व उनके तीमारदारो के साथ सौहादर्यपूर्ण, मृदुल व्यवहार किये जाने के निर्देश दिये गये।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सूबे में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा: डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

देहरादून। कैंट विधानसभा मे आज भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष ने संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित की। जिसमे अनेक विषयों पर चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कैंट विधानसभा की बूथ सत्यापन, मन की बात’ एवं अन्य संगठनात्मक विषयों को लेकर के आयोजित बैठक में क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती सविता कपूर के साथ प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं। बैठक में मण्डल अध्यक्षा प्रेम नगर कांवली श्रीमती अंजू बिष्ट, जीएमएस मण्डल अध्यक्ष सुमित पाण्डे, दोनों मण्डलों के महामंत्री, मण्डल प्रभारी प्रेमनगर कांवली राजेश काम्बोज, पार्षद, पराजित पार्षद प्रत्याशी, मनोनीत पार्षद, शक्ति केन्द्र संयोजक, शक्ति केन्द्र प्रभारी आदि उपस्थित थे।

pahaadconnection

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण के साथ अब सिखाएगा योग भी

pahaadconnection

Leave a Comment