Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडबिजनेसराजनीति

सादगी के साथ मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता ने देहरादून कैंट विधानसभा माँ नंदा देवी मंडल में 51 ब्रहामणों के साथ सहभोज कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन बेहद सादगी से मना रहे हैं। सचिन गुप्ता ने बताया की उत्तराखंड प्रदेश की खुशहाली, बढ़ती आपदा की रोकथाम के लिए व मुख्यमंत्री की दीर्घायु के लिए 51 ब्राह्मणो ने वैदिक मन्त्रोंचरण कर प्रार्थना की, व ब्राह्मणो को सहभोज कराया। इस अवसर पर देहरादून कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, राज्यमंत्री पुनीत मित्तल, राज्यमंत्री कैलाश पंत, मेयर सौरभ थपलियाल, मण्डल अध्यक्ष सुमित पांडेय, राजकुमार तिवारी, शेखर नौटियाल, विकास वेनीवाल,श्रीमती रीता विशाल, कुमारी मेघा, संतोष कोठियाल आदि उपस्तिथ रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आंदोलरत शिक्षकों की समस्या का समाधान भाजपा सरकार मे ही संभव : भट्ट

pahaadconnection

फरार चल रहे दंपति पर 25-25 हजार रुपये का ईनाम घोषित

pahaadconnection

बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

pahaadconnection

Leave a Comment