Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

हैल्थ कैंप में मरीजों ने उठाया लाभ

Advertisement

देहरादून। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन गढ़ी डाकरा में नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज व फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा आयोजित फ्री मेडिकल कैंप का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने आज प्रातः रिबन काट कर किया। इस अवसर पर कैंप में महिला रोग, बाल रोग विशेषज्ञ, नेत्र चिकित्सा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का मुफ्त परीक्षण व जांच की गई और खून की जांच, नजरों की जांच भी हुई। करीब मरीजों ने इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपनी चित्सकीय जांचें करवाईं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि दुनिया में अगर सबसे उत्तम कोई धर्म है तो वह मानव धर्म है और अगर सबसे बड़ी कोई पूजा इबादत अरदास या प्रेयर है तो वह मानव सेवा है । उन्होंने कहा कि जब किसी बीमार को रक्त की आवश्यकता होती है तो डॉक्टर उसको चढ़ाने के लिए जिस रक्त की मांग करता है वह रक्त का ग्रुप बताता है किस धर्म के व्यक्ति का रक्त लाना है यह किसी डॉक्टर के पर्चे पर नहीं लिखा होता यानि इंसान बनाने वाले ने दुनिया में इंसान बना कर भेजा हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई जैन बुद्ध फारसी उसे हमने बनाया ऊपर वाले ने नहीं। श्री धस्माना ने कहा कि नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज व फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट ने जो गढ़ी डाकरा में शुरुआत की है वो अनुकरणीय है क्योंकि इस पूरे क्षेत्र में मिलिट्री अस्पताल के अलावा कोई अस्पताल नहीं है और इतनी बड़ी आबादी को अब यह नया चिकित्सा संस्थान मिलने का रहा है यह निश्चित रूप से इस क्षेत्र का सौभाग्य है।
इस अवसर पर नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सचिव राहुल अग्रवाल ने कहा कि उनकी कोशिश है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र को एक बेहतरीन मेडिकल सेवाएं देने वाला अस्पताल मिले और उसका कार्य जोर शोर से चल रहा है और आने वाले नए साल में यह एक मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल बन जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद डॉक्टर सुनील अग्रवाल ने कहा कि देहरादून व पूरे उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में अभी सुधार और विकास दोनों की बड़ी आवश्यकता है और नव चेतना इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज जैसे छोटे प्रयास अगर ईमानदारी से किए जाएं तो इसके बेहतरीन परिणाम देखने को मिलते हैं।
कार्यक्रम में फ्रांसिस ग्रुप सेवार्थ ट्रस्ट के सोनू फ्रांसिस, राजेश उनियाल, वीरेश शर्मा, श्रीमती सुशीला शर्मा, श्रीमती नजमा खान, डॉक्टर अजय टम्टा, डॉक्टर हर्षिता शर्मा, डॉक्टर शाइन, डॉक्टर चित्रा, डॉक्टर मनमोहन, नव चेतना इंस्टीट्यूट की प्रधानाचार्य गुंजन वर्मा, नर्सिंग विभागाध्यक्ष डॉक्टर दीपक बड़ौनी, आशी यादव, काजल, हिमांशु तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

“विकसित उत्तराखंड” की दिशा में कार्य करने के निर्देश

pahaadconnection

हाईवे पर चलती कार में लगी आग

pahaadconnection

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने की किन्नर समाज की समस्यो पर चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment