Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

गढ़ सेवा संस्थान ने मनाया लोकपर्व इगास

Advertisement

देहरादून, 31 अक्टूबर। शहीद स्मारक अमित ग्राम गुमानीवाला ऋषिकेश मे “गढ़ सेवा संस्थान” द्वारा आयोजित उत्तराखंड के लोकपर्व इगास के अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उत्तराखंड के म्यूजिकल ग्रुप की मनमोहक प्रस्तुति पर सभी लोग झूम उठे। पारंपरिक भैलो नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और वातावरण को लोकसंस्कृति की रंगीनियों से भर दिया।
इस अवसर पर ऋषिकेश विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा की इगास पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। ऐसा कहा जाता है कि प्रभु श्रीराम की लंका विजय के उपरांत अयोध्या वापसी की सूचना गढ़वाल क्षेत्र को 11 दिन बाद प्राप्त हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में यहाँ दिवाली के 11 दिन बाद इगास पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाता है। एक अन्य मान्यता के अनुसार वीर माधो सिंह भंडारी की तिब्बत युद्ध में विजय का समाचार भी 11 दिन बाद आने पर यह पर्व उल्लासपूर्वक मनाया गया था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हवा से हवा में मार करने वाली स्वदेशी अस्त्र मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण

pahaadconnection

बीस सूत्री कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

गढ़वाल मण्डल फूड टेस्टिंग लैब की अधिसूचना की कार्यवाही जारी

pahaadconnection

Leave a Comment