Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पंजाब नैशनल बैंक ने सावधि जमा पर ब्याज 25 बीपीएस बढ़ाया

Advertisement

देहरादून। सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने घरेलू (प्रतिदेय व गैर प्रतिदेय) व एनआरओ (प्रतिदेय) जमा पर ब्याज दर 25 बीपीएस (आधार अंक) बढ़ाया है। यह दरें 1 सितंबर 2023 से 271 दिन से लेकर एक वर्ष से कम अवधि के 2 करोड़ रुपए से 10 करोड़ रुपए की जमाराशियों पर लागू होंगी।

घरेलू सावधि जमाओं प्रतिदेय (कॉलेबल) व गैर प्रतिदेय (नॉन-कॉलेबल)* पर ग्राहकों को क्रमशः 6.75 फीसदी व 6.75 फीसदी सालाना ब्याज मिलेगा जबकि एनआरओ सावधि जमा (प्रतिदेय) पर यह 6.75 फीसदी सालाना ब्याज होगा।

Advertisement

पीएनबी उत्तम (गैर प्रतिदेय) सावधि जमा योजना पर भी ब्याज दरें बढ़ाई गई हैं। एकल घरेलू सावधि जमा (गैर प्रतिदेय) 15 लाख रुपए से अधिक के लिए जिसकी परिपक्वता 271 दिनों से लेकर एक वर्ष से कम में होगी, पर सालाना ब्याज दर 6.80 फीसदी होगी।

पीएनबी के नए व मौजूदा ग्राहक इस योजना का लाभ व्यक्तिगत रूप से निकटतम पीएनबी शाखा में जाकर अथवा इंटरनेट बैंकिंग सुविधा के जरिए आनलाइन या पीएनबी वन मोबाइल एप से ले सकते हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कार्तिक आर्यन शहजादा के साथ निर्माता बने , जानिए यहां|

pahaadconnection

बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलेंगे

pahaadconnection

स्कूल में हुई चोरी की घटना दून पुलिस ने किया खुलासा

pahaadconnection

Leave a Comment