Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाया

Advertisement

देहरादून, 03 नवंबर। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) ने उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर ज़िले के खटीमा ब्लॉक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। कंपनी ने तीन सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों, खटीमा उप-जिला अस्पताल, तथा देवरी और चकरपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, में अत्याधुनिक चिकित्सा और सहायक उपकरण स्थापित किए हैं, जिससे लगभग 3 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। यह पहल टीकेएम के वित्त वर्ष 2025–26 के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत कंपनी स्वास्थ्य, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक विकास जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सतत् योगदान दे रही है। उत्तराखंड सरकार के साथ हुए समझौता ज्ञापन के तहत शुरू किए गए इस व्यापक कार्यक्रम से राज्यभर में लगभग 3.7 लाख लोगों के लाभान्वित होने की उम्मीद है। खटीमा ब्लॉक में पांच सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 3 लाख लोगों को सेवा प्रदान की जाती है। हालांकि, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं की कमी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। टीकेएम की इस पहल से अब इन केंद्रों में प्रसव संबंधी आपात स्थितियों और नवजात शिशु देखभाल के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध होंगे। देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपकरणों के औपचारिक हस्तांतरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर उद्यम सिंह नगर के मुख्‍य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. किशोर कुमार अग्रवाल, खाटीमा के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) श्री धर्मेंद्र एस. कान्याल, टोयोटा किर्लोस्‍कर मोटर के महाप्रबंधक (सीएसआर) श्री रोशन आर. और उद्यम सिंह नगर के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्री दिवेश शाशिनी उपस्थित रहे। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड एवं कार्यकारी उपाध्यक्ष (कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं गवर्नेंस) श्री विक्रम गुलाटी ने कहा, “हमारा उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाना है, ताकि हर मां को समय पर देखभाल मिले और हर बच्चे का जीवन सुरक्षित और स्वस्थ शुरुआत के साथ आगे बढ़े। यह पहल समाज में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।” मुख्य विकास अधिकारी, ऊधम सिंह नगर, श्री दिवेश शाशिनी ने कहा, “टीकेएम की यह पहल मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक प्रभावशाली कदम है। नई सुविधाओं से हजारों परिवारों को सुरक्षित, भरोसेमंद और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्राप्त होंगी, जिससे क्षेत्र में मातृ और शिशु मृत्यु दर में उल्लेखनीय कमी आएगी।”

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड में बादल फटा कल श्रीनगर के दो गांवों में फटे बादल, पानी से खेत तबाह

pahaadconnection

झारखंड कैडर के IPS अधिकारी आशीष बत्रा के बेटे वत्स ने समान अंक होने के बावजूद ऑल इडिया रैंकिंग में पाया दूसरा स्थान

pahaadconnection

पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें : डीएम

pahaadconnection

Leave a Comment