Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsअन्यअपराधउत्तराखंडखेलजीवनशैलीज्योतिषदेश-विदेश

शहर के विभिन्न क्षेत्रों की नियमित निगरानी करें : नमामी बंसल

Advertisement

देहरादून। नगर आयुक्त नमामी बंसल की अध्यक्षता में आज नगर निगम देहरादून परिसर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें यू.पी.सी.एल., यातायात पुलिस, इंटरनेट ऑपरेटर एवं केबल ऑपरेटरों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर की सुंदरता, यातायात सुगमता एवं नागरिकों की सुरक्षा/सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए नगर के प्रमुख मार्गों पर फैले हुए अव्यवस्थित इंटरनेट एवं केबल तारों को तत्काल प्रभाव से सुव्यवस्थित किया जाए, यह भी स्पष्ट किया कि अनावश्यक एवं क्षतिग्रस्त तारों को हटाकर व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि शहर का सौंदर्य प्रभावित न हो। इसके अतिरिक्त नगर निगम के भूमि अनुभाग को निर्देशित किया गया कि वे शहर के विभिन्न क्षेत्रों की नियमित निगरानी करें तथा चरणबद्ध तरीके से तारों की स्थिति का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। भूमि अनुभाग के अधिकारियों शीघ्र कार्रवाई किये जाने हेतु निर्देश दिए गए कि यू.पी.सी.एल. एवं अन्य संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर यह डेटा एकत्र करे कि किन-किन ऑपरेटरों को किस-किस क्षेत्र में केबलिंग हेतु एन.ओ.सी. प्रदान की गई है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की अनियमितता या अव्यवस्था से बचा जा सके। नगर आयुक्त ने सभी विभागों एवं ऑपरेटरों को समन्वित रूप से कार्य करते हुए देहरादून को एक स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग दें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मंदिर कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

pahaadconnection

महिला कांग्रेस ने किया सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

मानक दिवस पर जेआरसी सराय ख्वाजा की सराहनीय प्रस्तुति

pahaadconnection

Leave a Comment