Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सराहनीय सेवा के लिए एसएसपी देहरादून को मिला राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक

Advertisement

देहरादून, 07 नवंबर। सराहनीय सेवा के लिए एसएसपी देहरादून अजय सिंह को महामहिम राष्ट्रपति का सराहनीय सेवा पदक मिला। राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती परेड के शुभ अवसर पर राज्यपाल उत्तराखंड द्वारा एसएसपी देहरादून अजय सिंह को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया।
आज उत्तराखण्ड राज्य के 25वे राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती रैतिक परेड के शुभ अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) द्वारा भव्य समारोह में जनपद देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह (आईपीएस) को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत किया गया, जो सम्पूर्ण देहरादून पुलिस परिवार के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है। देहरादून पुलिस परिवार की ओर से इस उपलब्धि के लिए देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह (आईपीएस) को शुभकामनाएं प्रदान की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य में पहली बार परीक्षाफल सुधार परीक्षाः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

दो किलो से अधिक चरस व 90 हजार की नगदी सहित तीन गिरफ्तार

pahaadconnection

हवलदार मनीष थापा के निधन पर सैनिक कल्याण मंत्री ने दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

Leave a Comment