Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधायक ने किया राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय निरंजनपुर के सौंदर्यकृत भवन का लोकार्पण

Advertisement

देहरादून 06 नवंबर। विधायक कैंट श्रीमती सविता कपूर ने बृहस्पतिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, निरंजनपुर के सौंदर्यकृत भवन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सरकार आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने विधायक को पंचायत भवन में संचालित चिकित्सालय भवन को आयुष विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भी रखा। इस पर विधायक ने पूर्ण आश्वासन दिया गया। इस विशिष्ट अवसर पर पार्षद बबीता गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ मिथिलेश कुमार, अपर जिला एवं यूनानी अधिकारी डॉ सविता कोठियाल, शक्ति केंद्र संयोजक इंदिरापुरम प्रमोद शुक्ला, शक्ति केंद्र संयोजक सतीश साहनी, अधिशासी अभियंता संदीप मित्तल, कनिष्ठ अभियंता लघु सिंचाई खेमराज, चक्की टोला, निरंजनपुर, अमृत विहार, इंदिरापुरम की जनता के साथ डॉ रेखा त्रिपाठी, डॉ सरोज उप्रेती, डॉ हरदेव रावत, डॉ एच.एम त्रिपाठी, डॉ हर्ष सिंह धामी, डॉ भारती राजपूत, डॉ राकेश जोशी, डॉ दीपांकर बिष्ट आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सुगम तिवारी ने किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज उठाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : कुमारी शैलजा

pahaadconnection

यातायात पुलिस ने बच्चों को पढाया यातायात नियमों का पाठ

pahaadconnection

पुलिस उपाधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment