Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला अस्पताल रूद्रप्रयाग में “गुबारा” क्लीनिक शुरू

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 10 नवंबर। जन्म से शुगर जैसी बीमारी से जूझने वाले टाइप-1 मधुमेह रोगियों को जनपद में निःशुल्क उपचार मिल पाएगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सालय में टाइप-1 मधुमेह रोगियों के उपचार, देखभाल व निरंतर मॉनीटरिंग के लिए “गुबारा” क्लीनिक की शुरूआत कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने बताया कि राज्य स्थापना दिवस के मौके पर जिला चिकित्सालय में गुबारा क्लीनिक का शुभारंभ कर दिया गया है। बताया कि गुबारा क्लीनिक के माध्यम से जन्मजात व बचपन से मधुमेह रोग टाइप-1 से ग्रसित बच्चों व युवाओं को नियमित इंसुलिन मॉनीटरिंग, इंसुलिन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ-साथ गैर संचारी रोग व रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत टाइप-1 रोगियों की जांच व मधुमेह मॉनिटरिंग किट भी उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि बताया कि अब तक गुबारा क्लीनिक में 06 टाइप-1 मधुमेह रोगियों का पंजीकरण कर उन्हें मधुमेह मॉनीटरिंग किट भी वितरित कर दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने समस्त चिकित्सा इकाईयों में मधुमेह की जांच की व्यवस्था उपलब्ध है। उन्हेांने बताया कि समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि मधुमेह जांच में टाइप-1 मधुमेह से ग्रसित रोगियों को जिला चिकित्सालय के कक्ष संख्या 04 में स्थापित गुबारा क्लीनिक में पंजीकरण हेतु रेफर करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

वित्त मंत्री ने की “बिल लाओ ईनाम पाओ” योजना के 15वें एवं 16वें लकी ड्रॉ की घोषणा

pahaadconnection

श्यामपुर फाटक के एलाईनमैन्ट को 6 लेन का बनाया जायेगा : प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

1 सितंबर से हो सकता है उत्तराखंड की राजधानी में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन,

pahaadconnection

Leave a Comment