Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 21 जनवरी। जिलाधिकारी प्रतीक जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 21 जनवरी को आबकारी टीम द्वारा भीरी रोड पर नियमित रोड चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। रोड चेकिंग के दौरान एक सैंट्रो कार संख्या यूके 07 एल-5353 को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर वाहन से अंग्रेजी शराब की कुल चार पेटियां बरामद की गईं। बरामद शराब में 192 पव्वे एवं 48 अद्धे शामिल हैं। मौके से मुन्ना नामक अभियुक्त को पकड़ा गया, जिसे नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आबकारी निरीक्षक श्री अजय, व उनकी टीम में मौजूद उप आबकारी निरीक्षक तथा प्रधान आबकारी सिपाही रीना, किरण एवं आबकारी सिपाही सुंदर के द्वारा की गई। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज को नशे से मुक्त रखा जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नई भर्ती के लिए वर्चुअल माध्यम से 111 नियुक्ति पत्र जारी किए

pahaadconnection

‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ के तहत राजभवन में आयोजित हुआ कार्यक्रम

pahaadconnection

30 मई को उत्तराखंड भ्रमण पर आ रहे उप राष्ट्रपति

pahaadconnection

Leave a Comment