Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत बाड़ा में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 29 जनवरी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार आम जनमानस को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने तथा जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से प्रदेशभर में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के कुशल नेतृत्व में जनपद की 27 न्याय पंचायतों में चरणबद्ध रूप से बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज न्याय पंचायत पिपली अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज बाड़ा में “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत 23वां बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता विधायक रुद्रप्रयाग भरत चौधरी ने की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विधायक ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शिविर में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, उद्योग, समाज कल्याण, पंचायतीराज/ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य विभाग (आयुष्मान आरोग्य शिविर), राजस्व विभाग, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, पूर्ति विभाग सहित अनेक विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभान्वित किया। शिविर के माध्यम से 190 से अधिक ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया गया। वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना, राशन कार्ड, आधार सेवाएं, आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र, यूसीसी पंजीकरण, राशन कार्ड ई-केवाईसी, एलपीजी केवाईसी, स्वरोजगार एवं आजीविका योजनाओं सहित अनेक समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया गया। साथ ही विभागीय अधिकारियों ने मंच के माध्यम से योजनाओं की जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया से ग्रामीणों को अवगत कराया।
शिविर के दौरान आयोजित जनसुनवाई में ग्रामीणों द्वारा कुल 75 समस्याएं प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 46 समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। ग्रामीणों द्वारा जेठा-कठैत पेयजल लाइन की जर्जर स्थिति, पंपिंग टेस्टिंग शीघ्र पूर्ण करने, जलटैंक रख-रखाव हेतु चौकीदार की तैनाती, लोनिवि के अंतर्गत कांडई-कमोल्टी मोटर मार्ग की मरम्मत, प्रमुख रास्तों पर झाड़ी कटान, रा०प्रा०वि० खल्या में विद्युत कनेक्शन, कृषि भूमि की घेरबाड़, रा०प्रा०वि० पिपली में चारदीवारी निर्माण एवं खेल मैदान निर्माण आदि की मांग रखी गई।
इस अवसर पर विधायक भरत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर दूरस्थ क्षेत्रों में शिविर आयोजित कर जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने बताया कि संपूर्ण बचणस्यू क्षेत्र को प्राथमिकता में रखते हुए यहां विभिन्न विकास योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पलायन आयोग की परियोजना, जलागम प्रबंधन परियोजना क्षेत्र के 84 गांवों में संचालित है तथा खाखरा-कमोल्टी-मोलकाखाल सड़क के डामरीकरण को शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। साथ ही क्षेत्र में अस्पताल निर्माण हेतु सर्वे कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई फेस-4 के अंतर्गत 7 सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है, जिससे गांवों की सड़क कनेक्टिविटी बेहतर होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत ने राज्य सरकार का धन्यवाद देते हुए कहा कि इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान न्याय पंचायत स्तर पर ही किया जा रहा है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, ग्राम प्रधान प्रियंका पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विक्रम पटवाल, पीटीए अध्यक्ष जयकिशन भट्ट, मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, एसडीएफओ विकास पुंडीर, खंड विकास अधिकारी सुरेश शाह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष रावत, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, जिला समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, तहसीलदार प्रणव पांडे, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राहुल चौबे, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद भास्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपद के बच्चों से मिलकर प्रभावित हुए राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित गुरनंदन सिंह –

pahaadconnection

महिला सुरक्षा की दिशा में दून पुलिस ने बढ़ाया एक और कदम

pahaadconnection

पूर्व मंत्री से क़ी ईडी ने पूछताछ

pahaadconnection

Leave a Comment