Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजधानी में फिर गोलियों की गूंज से लोगों में दहशत का माहौल

Advertisement

राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद, प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या
सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, सिर पर मारी गोली

देहरादून, 13 फरवरी। राजधानी दून में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सुबह राजपुर रोड सिल्वर सिटी कंपलेक्स में जिम से बाहर निकलते समय एक युवक के सिर पर गोली मार दी गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान विक्रम शर्मा के रूप में हुई है। जोकि प्रॉपर्टी और खनन से जुड़ा काम करता था। राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। राजधानी में लगातार सामने आ रही इस तरह की दिल दहला देने वाली घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राजधानी दून में एक और हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. शुक्रवार 13 फरवरी सुबह 10 बजे के करीब एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। सिल्वर सिटी मॉल के पास इस वारदात को अंजाम दिया गया है। थाना राजपुर पुलिस ने गोली मारे जाने की पुष्टि की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि मृतक व्यक्ति हिस्ट्रीशीटर था और मूल रूप से झारखंड का रहने वाला था। फिलहाल वो देहरादून रह रहा था। विक्रम शर्मा (45 वर्ष) नाम का ये शख्स राजपुर रोड पर स्थित सिल्वर सिटी मॉल के जिम से बाहर आ रहा था जब उसको गोली मारी गई। उसको तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। गोली मारकर हत्या करने की ये घटना राजधानी देहरादून के राजपुर रोड सिल्वर सिटी मॉल की है। विक्रम शर्मा निवासी सहस्त्रधारा रोड जिम में फिटनेस करके बाहर निकल रहा था. इसी दौरान दो हमलावर पैदल चलकर विक्रम के पास पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और वहां से फरार हो गए। उनका तीसरा साथी बाइक पर उनका इंतजार कर रहा था. काम होते ही बाकी दोनों भी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसटीएफ मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज के सहारे जांच आगे बढ़ा रही है। हमलावरों की पहचान के प्रयास हो रहे हैं। पुलिस आपसी रंजिश या विवाद की आशंका भी जता रही है।
एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने जानकारी देते हुये हैं की सुबह 10.15 की घटना है। हमलावर दो से तीन लोग हैं। जिम से बाहर आते वक्त विक्रम पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। मौके से उनको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की जांच हो रही है। मृतक हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। गैंगवार की आशंका भी है। हर एंगल से जांच की जा रही है। झारखंड पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। एसएसपी ने ये जानकारी भी दी है कि, मृतक विक्रम शर्मा के पास से एक पिस्टल भी बरामद हुई है। वो अपने साथ पिस्टल लेकर ही जिम से बाहर आ रहा था, लेकिन हमलावरों के सामने उसे पिस्टल निकालने का मौका नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि विक्रम शर्मा मूल रूप से झारखंड के जमदेशपुर का रहने वाला था। वो उत्तराखंड में प्रॉपर्टी डीलिंग और खनन बिजनेस से जुड़ा हुआ था। देहरादून में रेसकोर्स इलाके में उसका घर था।
जिले में 16 दिन के अंदर हुए 5 हत्याकांड:-
29 जनवरी 2026 को विकासनगर में 18 साल की छात्रा की हत्या।
31 जनवरी 2026 को ऋषिकेश में महिला की गोली मारकर हत्या।
2 फरवरी 2026 को देहरादून में युवती की गला रेतकर हत्या।
11 फरवरी 2026 को देहरादून में 40 साल के शख्स की गोली मारकर हत्या।
13 फरवरी की सुबह देहरादून में जिम से निकल रहे शख्स की गोली मारकर हत्या।
तीन दिन पहले 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। अज्ञात हमलावरों ने कारोबारी अर्जुन शर्मा की जिस तरह से गोली मारकर हत्या की है उससे इलाके में अफरातफरी है। बेखौफ बदमाशों ने सरेआम वारदात को अंजाम देकर देहरादून पुलिस को खुली चुनौती दी है।
वहीं देहरादून शहर में बीती दो फरवरी को गुंजन हत्याकांड ने सनसनी फैला दी थी। दूल्हा बाजार में सुबह करीब 11 बजे आकाश ने गुंजन के गले पर चापड़ से वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी सलाखों के पीछे है, इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर रिकाॅर्ड समय में हत्यारोपी आकाश के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी थी।
ऋषिकेश में प्रीति रावत की गोली मारकर हत्या, विकासनगर में छात्रा मनीषा तोमर की हत्या और तिब्बती मार्केट के बाहर कारोबारी अर्जुन शर्मा की दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाओं ने कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वहीं, 29 जनवरी को विकासनगर क्षेत्र में 12वीं की छात्रा मनीषा तोमर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। 18 वर्षीय छात्रा का शव 29 जनवरी की रात ढालीपुर स्थित शक्ति नहर के किनारे झाड़ियों में मिला था।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया दो दिवसीय “वाक एंड शॉप” एग्जीबिशन का शुभारंभ

pahaadconnection

ग्राम्य विकास मंत्री ने किया किसानों एवं स्थानीय लोगों से संवाद

pahaadconnection

Leave a Comment