Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

Advertisement

देहरादून,13 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सम्पादनार्थ दूरसंचार कम्पनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने दूरसंचार कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि जिन बूथ पर वेबकास्टिंग की जानी है ऐसे समस्त बूथ पर नेटवर्क जांच ले तथा यह सुनिश्चित करें कि मतदान दिवस के दिन निर्बाद इन्टरनेट व्यवस्था बनी रहे। जिन बूथ पर बेबकास्टिंग की जानी है, जिसके लिए पूर्व में ही व्यवस्था कर ली जाए। जिलाधिकारी ने दूरसंचार कम्पनियों को सेडोजोन में कनैक्टिविटी बढाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, उप महाप्रबन्धक बीएसएनएल प्रदीपक कुमार शर्मा, उप महाप्रबन्धक रिलाईंस अक्षय त्यागी, रिलाईंस जियो विशाल गंगवार, एयरटेल से आशीष कुमार, सहायक अभियंता लोनिवि कपिल कुमार एवं यूपीसीएल के अधिकारियों सहित सम्बन्धित कम्पनियों के प्रतिनिधि एवं विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, एक की मौत

pahaadconnection

भैया दूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिये बंद हो जायेंगे श्री केदारनाथ धाम के कपाट

pahaadconnection

अपराधियो के विरूद्ध की गई वृहद स्तर पर कार्यवाही

pahaadconnection

Leave a Comment