Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने ग्रहण किया एसएसपी देहरादून का पदभार

Advertisement

देहरादून। आज प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून का कार्यभार ग्रहण किया गया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त प्रेस वार्ता में प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा बतौर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अपनी प्रार्थमिकताओं के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। महिला सुरक्षा, कानून व्यवस्था की स्थिती को और अधिक बेहतर करना तथा यातायात सुधार की दिशा में और अधिक महत्वपूर्ण कार्य किये जाने को अपनी प्रार्थमिकता बताते हुए प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा अवगत कराया कि इस दिशा में और अधिक ठोस प्रयास किये जायेंगे, साथ ही पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा रखते हुए उनकी कार्यक्षमता को बढाने की दिशा में प्रयास किये जायेेगे। इस दौरान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा सामप्रदायिक सौहार्द तथा धार्मिक सामंजस्य को बिगाडने का प्रयास करने वालो को स्पष्ट संदेश दिया कि ऐसे अराजक तत्वों के विरूद्ध जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महानिदेशक ने किया जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण

pahaadconnection

104 स्थानों पर अतिक्रमण को ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

pahaadconnection

हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड की शुरूआत जल्द से जल्द की जाये : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment