Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने की कर्मचारियों से मुलाकात

Advertisement

चमोली। आज उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में प्रातः काल भ्रमण के दौरान सफाई कर्मियों, पुलिस के जवानों तथा विधानसभा सत्र के सफल संचालन में अपना योगदान दे रहे अन्य कर्मचारियों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ आत्मीय संवाद किया।
भ्रमण के दौरान रसोई गृह में पहुंचकर वहां तैयार हो रहे भोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा कार्यरत कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी कार्यप्रणाली और आवश्यकताओं के बारे में भी जानकारी ली। इसके उपरांत जिम में कुछ समय व्यायाम कर यहां की सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने प्रदान किए 326 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन

pahaadconnection

एरीज भारत के वैज्ञानिक स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीकः राज्यपाल

pahaadconnection

कृषि मंत्री ने दी नवोन्मेषी कृषक डॉ. पूजा गौड़ बधाई

pahaadconnection

Leave a Comment