Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेल

बधाई इंडिया: टी-20 विश्व कप फाइनल में भारत की ऐतिहासिक जीत, मुख्यमंत्री ने भी दी बधाई

Advertisement

नई दिल्ली/देहरादून। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत टी-20 विश्व कप खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करने वाली पहली टीम भी बन गया।

फाइनल मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन, ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने तेज अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 19 ओवर में 159 रन पर ऑलआउट हो गई।

Advertisement

भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल देखने को मिला। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, जयपुर और देहरादून सहित कई शहरों में लोगों ने सड़कों पर निकलकर तिरंगा लहराया, आतिशबाजी की और ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। देहरादून में भी क्रिकेट प्रेमियों ने पटाखे जलाकर और मिठाइयाँ बांटकर टीम इंडिया की जीत का स्वागत किया।

भारतीय टीम की इस शानदार उपलब्धि को देशभर में गौरव और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और क्रिकेट प्रेमियों ने टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी है।

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने भारतीय टीम को दी बधाई

“नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी टी-20 विश्व कप के फाइनल में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन कर भारत को विश्व विजेता बनाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। निश्चित रूप से विश्व कप जीतकर भारत ने अपनी सशक्त खेल रणनीति, टीम भावना और अद्भुत कौशल से विश्व क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है। जय हिन्द..!”

Advertisement
Advertisement

Related posts

अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति पर उच्च अधिकारों के साथ बैठक

pahaadconnection

10 नगर निगमों में खिला कमल

pahaadconnection

परीक्षा केंद्र के पास लागू रहेगी धारा 144

pahaadconnection

Leave a Comment