Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस

Advertisement

देहरादून। हुड़दंगियों पर नकेल कसते हुए दून पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट व हुड़दंग कर रहे 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना सहसपुर पर संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि में थाना सहसपुर को सूचना प्राप्त हुई कि धर्मा वाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों मारपीट व हुड़दंग किया जा रहा है, उक्त सूचना पर थाना सहसपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा। मौके पर कुछ व्यक्तियों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट की जा रही थी। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मारपीट करने वाले 04 व्यक्तियों इकराम पुत्र अब्दुल लतीफ निवासी ग्राम धर्मावाला, सहसपुर, उम्र 36 वर्ष, विशाल गोयल पुत्र राजेश रामस्वरूप गोयल निवासी शाहपुर धर्मावाला, सहसपुर, उम्र 32 वर्ष, शाहरुख पुत्र लियाकत निवासी प्रतीतपुर, सहसपुर, उम्र 26 वर्ष, अरशद पुत्र अलाउद्दीन निवासी प्रतीतपुर, सहसपुर, उम्र 26 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा पीड़ित व्यक्ति रविन्द्र सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह निवासी शाहपुर कल्याणपुर पो. धर्मावाला देहरादून द्वारा उक्त व्यक्तियों के खिलाफ उनके साथ मारपीट, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने व उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए आमजन के जीवन को खतरे में डालने के सम्बन्ध में दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा अपराध सख्या 59/26
धारा 115(2)/281/324(4)/352/351(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्तों द्वारा घटना में प्रयुक्त कार संख्या यूपी37 एल 7421 एसयूवी 300 को भी पुलिस द्वारा एमवी एक्ट में सीज किया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीएम एसएसपी ने किया तैयारियों एवं व्यवस्था का निरीक्षण

pahaadconnection

पशुपालन मंत्री ने किया पोर्टल का उद्घाटन

pahaadconnection

विंटर सीजन में गर्म पानी से चेहरे को धोने से पहले इन बातों को जरूर जान लें

pahaadconnection

Leave a Comment