Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

मॉर्निंग वॉक कर रहे ब्रिगेडियर वीके जोशी की गोली लगने से मौत

Advertisement

देहरादून, 30 मार्च। राजधानी देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक मामूली ओवरटेकिंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसका खामियाजा एक निर्दोष राहगीर को अपनी जान गंवाकर चुकाना पड़ा। मसूरी रोड पर मालसी क्षेत्र के पास दो कार सवारों के बीच रास्ता न देने को लेकर शुरू हुआ विवाद गोलीबारी तक पहुंच गया। आरोपियों द्वारा कार रोकने के लिए चलाई गई गोली दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे एक 70 साल के व्यक्ति रिटायर्ड आर्मी ब्रिगेडियर वीके जोशी को जा लगी। ब्रिगेडियर की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वाहन को पास न देने को लेकर हुए दो कार सवारो के बीच बहस, विवाद में कार सवार व्यक्ति द्वारा अगली कार को रोकने के लिए टायर पर की गई फायरिंग में दुर्घटनावश मॉर्निंग वॉक कर रहे व्यक्ति को गोली लग गई, उन्हे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान घायल व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार ओवरटेकिंग के विवाद में कार को रुकवाने के लिए अभियुक्तो द्वारा दूसरी कार के टायरों पर गोली चलाकर गाडी को रोकने की कोशिश की जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः समय 6.50 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को जोहड़ी गांव मे फायरिंग की सूचना प्राप्त हुई, सूचना पर तत्काल कंट्रोल द्वारा उच्च अधिकारियों और राजपुर थाना को अवगत कराया गया। घटना की सूचना पर एसएसपी देहरादून, एसपी सिटी व अन्य अधिकारी एवं राजपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मसूरी रोड पर मालसी के पास गाड़ी को पास न देने को लेकर एक दिल्ली नंबर की फॉर्च्यूनर कार व एक स्कॉर्पियो एन कार में सवार व्यक्तियों के बीच विवाद हो गया था, जिसमें स्कॉर्पियो एन में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार का पीछा करते हुए उसे रुकवाने के लिए उसके टायरो पर फायरिंग की गई। फायरिंग की घटना में दुर्घटनावश सड़क पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर वाहन राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोहड़ी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया, जिसके बाद स्कॉर्पियो कार में सवार व्यक्तियों द्वारा फॉर्च्यूनर कार में सवार व्यक्तियों के साथ मारपीट करते हुए कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। उक्त घटना में फॉर्च्यूनर कार में सवार 02 व्यक्तियों को चोटें आई है, जिन्हें उनके साथियों द्वारा उपचार की अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार सभी व्यक्ति मौके से फरार हो गए।
एसएसपी देहरादून व अन्य अधिकारियो द्वारा अस्पताल जाकर घटना से संबंधित व्यक्तियों से जानकारी ली गई, घटना में शामिल अभियुक्तो की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर संपूर्ण जनपद में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है तथा घटनास्थल व आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी कार सवार व्यक्तियों के संबंध में जानकारी की जा रही है। मॉर्निंग वॉक के दौरान दुर्घटनावश लगी गोली से घायल व्यक्ति का उपचार के दौरान चिकित्सालय में मृत्यु हो गई पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की दुर्भाग्यपूर्ण मौत से उनके परिवार-रिश्तेदार और कॉलोनी वालों में भारी आक्रोश है। अस्पताल पहुंचे देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के सामने उन लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने देहरादून पुलिस को आड़े हाथ लिया। लोगों ने कहा कि उनके इलाके में 10 साल से वेरिफिकेशन तक नहीं हुआ है। लोगों ने अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। लोगों ने ये भी कहा कि उनके इलाके के जंगल में लोग खुलेआम नशा करते हैं, लेकिन कभी भी पुलिस ने रेड नहीं डाली। लोगों ने कहा कि मित्र पुलिस की छवि बहुत गिर चुकी है, उसे संभालिए। लोगों ने कहा कि रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी फौज में रहे, उनकी तैनाती पीएमओ में रही, वो इंटेलिजेंस में भी रहे। जब पुलिस उनकी सुरक्षा नहीं कर सकी, तो फिर हम लोगों पर भी खतरा है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

फिल्म “खलनायक” का सिक्वल बनाने की तैयारी में हैं सुभाष घई

pahaadconnection

जिला स्वास्थ्य समिति करेगी निष्प्रायोज्य वाहनों की नीलामी

pahaadconnection

मानसूनी बारिश में आपदा: टिहरी व श्रीनगर में मिले मलबे में दबे दो महिलाओं के शव, एक मानव अंग भी बरामद

pahaadconnection

Leave a Comment