Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 07 अप्रैल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के कुशल निर्देशन एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायाधीश, रुद्रप्रयाग के प्रभावी मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग श्रीमती पायल सिंह की अध्यक्षता में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बसुकेदार (रुद्रप्रयाग) में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता के प्रति जागरूक करना था। शिविर के दौरान उपस्थित जनसमूह को स्वास्थ्य के महत्व, स्वच्छता, संतुलित आहार तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही, यह भी बताया गया कि प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करना उसका अधिकार है। सचिव श्रीमती पायल सिंह द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि स्वस्थ जीवन ही एक समृद्ध समाज की आधारशिला है, तथा विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि आमजन अपने अधिकारों के प्रति सजग हो सकें। उन्होंने निःशुल्क विधिक सहायता, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित जानकारी भी प्रदान की। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों एवं अन्य कार्मिकों द्वारा उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं दवाइयां वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त, लोगों को विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं जैसे आयुष्मान भारत योजना आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

Related posts

घने जंगल में फिल्मी अंदाज में रणबीर ने किया था प्रपोज

pahaadconnection

हिमालय एक पर्वत मात्र नहीं है, बल्कि हमारी सभ्यता का प्रतीक : गणेश जोशी

pahaadconnection

थाना चकराता पुलिस ने दी गौरा शक्ति एप की जानकारी

pahaadconnection

Leave a Comment