Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्साह के साथ हुआ प्रवेश उत्सव का आयोजन

Advertisement

देहरादून। राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय, पंडितवाड़ी में प्रवेश उत्सव का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर कैंट विधायक सविता कपूर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में नव प्रवेश लेने वाले बच्चों का विधायक सविता कपूर द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल से बच्चों एवं अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं उत्तराखंड सरकार द्वारा बच्चों को निशुल्क ड्रेस, जूते, बैग एवं मध्यान्ह भोजन (मिड डे मील) जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है और अधिक से अधिक बच्चे विद्यालयों से जुड़ रहे हैं।
विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सफल बनाया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

देश में कोरोना के 4369 नए मामले,बीस लोगों की हुई मौत

pahaadconnection

सुबह जल्दी उठकर यह काम करने से बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

pahaadconnection

जान्हवी कपूर की सर्वाइवल ड्रामा ‘मिली’ नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड चार्ट में सबसे ऊपर

pahaadconnection

Leave a Comment