Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सीएम ने लिया श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग

Advertisement

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वानप्रस्थ आश्रम, यमकेश्वर (पौड़ी गढ़वाल) में श्री राधा गोविंद सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारम्भ कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर व्यासपीठ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पूज्य स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।श्रीमद्भागवत पुराण सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण ग्रन्थ है, जो भक्ति, भक्त और भगवंत के दिव्य संगम का मार्ग प्रशस्त करता है तथा मानव जीवन को धर्म, आस्था और सदाचार की ओर प्रेरित करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में हमारी सरकार सनातन संस्कृति के पुनरुद्धार हेतु निरंतर कार्य कर रही है। विभिन्न धार्मिक स्थलों एवं धरोहरों के पुनर्निर्माण व सौंदर्यीकरण के साथ-साथ सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए प्रभावी पहलें की जा रही हैं।
इस पावन अवसर पर स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज, विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बचत खातों से 32 लाख की धोखाधड़ी करने वाला शाखा डाकपाल गिरफ्तार

pahaadconnection

उत्तराखंड में फिल्म और कंटेंट उद्योग के लिये असीम संभावनायें

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने उत्‍तराखंड में विकास मानकों पर शीर्ष प्रदर्शन के लिए टिहरी को बधाई दी

pahaadconnection

Leave a Comment