Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पानी की टंकी पर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी, सरकार पर अनदेखी का आरोप

Advertisement

देहरादून। नर्सिंग एकता मंच से जुड़े नर्सिंग अभ्यर्थी पिछले 156 दिन से वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर एकता विहार धरनास्थल पर बैठे थे, पिछले 18-20 दिनों से नर्सिंग के कुछ अभ्यर्थी आमरण अनशन पर भी थे, जिससे उनकी तबियत भी खराब हुई और उन्हें चिकित्सालय में भर्ती भी कराया गया। लेकिन सरकार ने उनकी तरफ ध्यान तक नहीं दिया। जिससे नाराज़ होकर वह लोग
आज सुबह 6 बजे परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी के पास पहुंचे जहां प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला व चार अन्य पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ नारे बाजी करने लगे। यह दृश्य देख पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि जब सत्ता निरंकुश हो जाये, तब सरकार को चेताने के लिए ऐसे ही हथकंडे अपनाने पड़ते हैं। सरकार और स्वास्थ्य मंत्री से कई बार की बातचीत के बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला, क्योंकि सरकार की कोई मंशा नहीं है वर्षवार भर्ती करवाने की।
आज सुबह परेड ग्राउंड में आर-पार की लड़ाई के लिए पहुँचे सभी नर्सिंग अभ्यर्थी के बीच पहुँचकर उन्हें अपना समर्थन दिया। ये लड़ाई उनकी व्यक्तिगत नहीं है, ये लड़ाई हम सबकी है और उनकी वर्षवार नियुक्ति की मांग पूरी होने तक हम उनके इस संघर्ष में उनके साथ हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

आधुनिक चिकित्सा पद्धति को चुनौती दे रही डॉ. निशि भट्ट की यूनिक माइंड प्रोग्रामिंग टेक्निक

pahaadconnection

उपाध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई आयोग ने दिये कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

pahaadconnection

16 दिसंबर से शुरू होगा खरमास : डॉक्टर आचार्य सुशांत राज

pahaadconnection

Leave a Comment