Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्रिमंडल की बैठक में व्यक्त किया शोक

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से. नि.) एवं प्रसिद्ध निशानेबाज पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
बैठक के प्रारंभ में मंत्रिमंडल के सदस्यों एवं अधिकारियों ने दोनों दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी ने प्रदेश के विकास, सुशासन एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं, श्री जसपाल राणा ने अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा से देश एवं प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

19 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज

pahaadconnection

पिथौरागढ़ पुलिस ने की 88 लोगों के विरूद्ध कार्यवाही

pahaadconnection

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री ने किया पीएम के निर्णय का स्वागत

pahaadconnection

Leave a Comment