Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री ने किया सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून, 20 जून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज देहरादून के न्यू कैंट रोड में निर्माणाधीन नाली निर्माण कार्य एवं भविष्य में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का विभागीय अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री जोशी ने कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था का सुदृढ़ होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नाली निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग। उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

निदेशक ने राज्यपाल को भेंट की वार्षिक रिपोर्ट

pahaadconnection

प्रत्येक व्यक्ति को योग अपने नित्य दिनचर्या में अपनाना चाहिए : राज्यपाल

pahaadconnection

राजनैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment